फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trailer rams into car, plunges into gorge and overturns

Mau News: कार को टक्कर मारते हुए खाई में गिरकर पलटा ट्रेलर, कॉलेज संस्थापक की मौत

Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trailer rams into car, plunges into gorge and overturns
मृतक जितेंद्र यादव - स्कूल संस्थापक
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के बलिया-मऊ मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे गढ़वा स्थित राजबली उच्चतर इंटर कॉलेज के संस्थापक जितेंद्र यादव (60) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रेलर दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गढ़वा गांव निवासी महेंद्र यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई जितेंद्र यादव शनिवार की सुबह किसी काम से खुद कार चलाकर रतनपुरा की तरफ जा रहे थे। वह थलईपुर की तरफ करीब 200 मीटर आगे बढ़े ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से तेज धमाके के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे जितेंद्र यादव को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से रतनपुरा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर के बाद कार का एयरबैग खुल गया था, बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच पाई। छोटे भाई महेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शोक में बंद रहे शिक्षण संस्थान
इंटर कॉलेज के संस्थापक जितेंद्र यादव की मौत से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। राजबली उच्चतर इंटर कॉलेज में सुबह छात्र-छात्राओं के पहुंचने पर सुबह की प्रार्थना सभा में शोकसभा की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस शोक में रतनपुरा ब्लॉक के दर्जनों शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खाई में पलटे ट्रेलर को जब्त किया गया है। उसे निकलवाकर थाने में खड़ा किया जाएगा। वाहन नंबर के आधार पर संपर्क करके मालिक को बुलाया जाएगा, ताकि चालक के संबंध में सही जानकारी मिल सके। - भगवान राम, थानाध्यक्ष, हलधरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed