फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic system collapsed as soon as Chief Minister left, people stuck in jam

Mau News: मुख्यमंत्री के जाते ही ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था, जाम में फंसे लोग

Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed as soon as Chief Minister left, people stuck in jam
मधुबन में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के समापन के बाद जाम से जूझते लोग।संवाद
नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री को देखने और उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सैकड़ों वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सामान्य पुलिस बल की भी विभिन्न चौराहों और मार्गों पर ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान तैनात जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखाई दिए और यातायात व्यवस्था काफी हद तक नियंत्रित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होते ही स्थिति अचानक बदल गई। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मधुबन से रवाना हुआ, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बाजार सहित क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी मार्गों पर लंबा जाम लग गया। कई जगहों पर वाहन घंटों रेंगते रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम में फंसे लोग प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि कार्यक्रम के दौरान तो पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही, लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही सड़क पर न ट्रैफिक पुलिस दिखी और न ही यातायात नियंत्रित करने वाला कोई जवान।

वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले से ही पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है और कई स्थानों पर ईंधन की कमी बनी हुई है। ऐसे में घंटों जाम में फंसकर उनका ईंधन बेवजह बर्बाद हुआ। लोगों ने भविष्य में ऐसे बड़े कार्यक्रमों के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed