फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic rules

ट्रैफिक नियमों का नहीं हो रहा पालन

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic rules
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा है कि लोग लॉकडाउन में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐेसा नहीं कर वह कार्रवाई की जद में आ जाएंगे। लिहाजा हर हाल में उन्हें नियम को मानना होगा। साथ ही दूसरों को जागरूक भी करना पड़ेगा। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रात हो या दिन लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं। सा ही पीछे भी लोगों को बैठा रहे हैं। जबकि मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति को ही जाने की इजाजत है। महिला और बच्चों के लिए केवल छूट है। लेकिन आम आदमी के अंदर जागरूकता जो होनी चाहिए वह जागरूकता अभी नहीं है। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में चार नए वेंटिलेटर आए हैं। इसे मिलाकर कुल सात वेंटिलेटर हो गया है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे आइसोलेशन वार्ड में लगाया गया है। बताया कि परदहां ब्लॉक के अहिलाद का गांव में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो गया है। वहां 128 घर को चिन्हित किया गया था। जिसमें 795 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई है। आठ संदिग्ध मिले हैं। जिनको क्वारंटीन किया गया है। उनका शनिवार को सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed