फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders will meet CM soon for parking

सीएम, नगर विकास मंत्री से मिलेगा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traders will meet CM soon for parking
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रविवार को निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों पर लगे मुकदमों वापस लेने के सरकार के फरमान का स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए जल्द ही सीएम और नगर विकास मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के ऊपर लगाए मुकदमे को तत्काल वापस लेने के निर्देश स्वागत योग्य कदम उठाया है। जिले के व्यापारियों से अपील किया कि जिनके मुकदमे लंबित हैं वे तुरंत व्यापार मंडल से संपर्क कर फाइनल रिपोर्ट लगवा लें। जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि शहर के अंदर बहुमंजिला पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों, ग्राहकों एवं व्यापारियों को गाड़ी पार्किंग के लिए परेशान न होना पड़े। तय किया गया कि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में मऊ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री से मिलकर पार्किंग के लिए स्थान और धन आवंटित करने की मांग करेगा। बैठक में बृजभूषण गुप्ता, जफर अहमद जनता, अशरफ, इशरत इकबाल लारी, अजय कुमार बरनवाल, आशीष वर्मा, अखिलेश, तारीक अंसारी, लालबिहारी गुप्ता, बबलू ठठेरा, शाह आलम कुरैशी, आकाश सिंह, कृष्ण मोहन मल्ल, सौरभ बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed