{"_id":"6519a128f06d2ff1440cd037","slug":"traders-will-be-honored-with-trader-ratna-and-trader-gaurav-mau-news-c-295-1-mau1002-3115-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: व्यापारी रत्न और व्यापारी गौरव से सम्मानित होंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: व्यापारी रत्न और व्यापारी गौरव से सम्मानित होंगे व्यापारी
विज्ञापन
मऊ। नगर के रौजा स्थित मुरली मार्केट में अशोक गु्प्ता की अध्यक्षता में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और नगर युवा व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई। इसमें व्यापारियों ने नगर के चेयरमैन से सदतपुरा क्षेत्र में आजमगढ़ तिराहा के पास शुलभ शौचालय बनाने की मांग की है।
इससे बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी न हो। ऑनलाइन व्यापार पर चर्चा करते हुए व्यापारियों ने इससे बाजार का व्यापार प्रभावित होने की बात कही। कहा कि बाजार से ग्राहक नदारत हो रहे हैं। इससे व्यापारियों का जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि नगर पालिका परिषद से सिंधी कालोनी के पास शहीदी रोड से टंडन क्लाथ की दुकान तक हल्की बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती है। कहा कि आगामी नौ अक्टूबर को नगर के एक मैरेज हाल में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा।
इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को व्यापारी रतन तथा व्यापारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सराफ, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, आईटी सेल के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने सभी युवा व्यापारियों से होेने वाले व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उमाशंकर ओमर, राकेश कुमार गुप्ता, श्रवण सराफ, विपिन कुमार गुप्ता, अनिल मौर्य, कन्हैयालाल सराफ, विजय कुमार सिंह, उदयप्रताप सिंह, अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।