{"_id":"6a85e8751fd65fc6da03b7be","slug":"traders-expressed-concern-over-rising-food-grain-prices-mau-news-c-295-1-svns1029-150558-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खाद्यान्न के बढ़ते दामों पर व्यापारियों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खाद्यान्न के बढ़ते दामों पर व्यापारियों ने जताई चिंता
विज्ञापन
मऊ। अलाउद्दीनपुरा स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय में बुधवार को व्यापारियों की बैठक जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में खाद्यान्न और चीनी के लगातार बढ़ते दामों पर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। इसके साथ ही वलीदपुर बाजार की जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की आवाज भी उठाई गई।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने बाजार में लगातार बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि आगामी त्योहारी सीजन से पहले ही चीनी के दामों में तेजी आ गई है।
उन्होंने बताया कि बीते एक माह में चीनी की कीमत में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि जून से अब तक इसमें करीब 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। गेहूं, चावल, दाल समेत अन्य खाद्यान्न और अनाज के भाव में भी लगातार तेजी बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे आम जनता का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और लोगों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि चीनी और खाद्यान्नों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में अमृतलाल जायसवाल, रामनारायण साहू, शिवकुमार जायसवाल, अभय सिंह और जगदीश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
पांच महीने से जर्जर है 150 मीटर सड़क-आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने वलीदपुर बाजार की स्थानीय समस्या उठाते हुए बताया कि रामलीला मैदान से संगत तक करीब 150 मीटर लंबी प्रमुख सड़क पिछले पांच माह से जर्जर पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हाल की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़क पर जलभराव, कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए वलीदपुर टाउन एरिया के अधिशासी अधिकारी को पत्र भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की बदहाली से रोजाना आवागमन करने वाले व्यापारी, बुनकर, किसान, छात्र और आम नागरिक परेशान हैं।
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा-वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत में अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा ने उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। यह सड़क रामलीला मैदान से संगत जी मंदिर तक अधूरी पड़ी है। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। प्रमोद सोनकर, प्रभा सिंह, रमेश कुमार सहित स्थानीय लोगों ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। संवाद