फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders demanded withdrawal of increased electricity rates

व्यापारियों ने की बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग

Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders demanded withdrawal of increased electricity rates
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की रौंजा स्थित कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ.राम गोपाल गुप्त ने दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी बिजली की दरें लागू करने की वकालत किया। कहा कि बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि से पूरे उत्तर प्रदेश की समग्र जनमानस में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। कहा कि प्रदेश में बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि से सपा, कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां भी नाराज हैं। डॉ.गुप्त ने कहा कि अन्य प्रांतों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल लगभग दोगुना है।जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरें अविलंब घटाई जाएं तथा इसके साथ ही जीएसटी में एक्सपायरी प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। हर माह जीएसटी के नक्शे पर लगने वाली लेट पेमेंट की व्यवस्था तुरंत बंद की जाए।व्यापारियों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा की जाए। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर न किया जाए। मीडिया के प्रभारी आनंद गुप्ता ने कहा कि डीजल व पेट्रोल को जब तक जीएसटी के दायरे में नहीं लिया जाएगा तब तक देश की मंदी समाप्त नहीं होगी। इसके साथ आन लाइन खरीद बिक्री पर भी रोक लगाई जाए। इस अवसर पर हाजी इफ्ते खार अलंकार, नेयाज अहमद, श्याम मद्धेशिया, सुनील यादव,सुरेन्द्र गुप्ता, दिलीप कुमार ,फैयाज अहमद,अभिषेक शर्मा, हेम राज गुप्ता ,अभिषेक मद्धेशिया, गामा यादव, अशोक सिंह अरुण जायसवाल, रईस अहमद ,संजय कुमार और आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed