फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders are facing financial losses due to increasing thefts.

Mau News: बढ़ती चोरियों से व्यापारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान

Thu, 18 Jan 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traders are facing financial losses due to increasing thefts.
मऊ। नगर के रौजा स्थित कार्यालय पर बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने बीते दिनों जिले के विभिन्न बाजारों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि बीते दिनों मधुबन, रतनपुरा और मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में हुई चोरियों से व्यापारी साथियों को आर्थिक क्षति हुई है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी अभी तक चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है। सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस अवसर पर अजहर कमाल फैजी, आनंद गुप्त, हरिशंकर, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed