फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Total 710 nomination papers sold on nine blocks

नौ ब्लाकों पर बिके कुल 710 नामांकन पत्र

Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Total 710 nomination papers sold on nine blocks
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन पत्रों की बिक्री के क्रम में सोमवार को काफी तेजी आ गई। जिले के सभी नौ ब्लाकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 710नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रतनपुरा ब्लाक पर सर्वाधिक 155 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों में रतनपुरा ब्लाक पर सर्वाधिक 155 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां प्रधान पद के 23 नामांकन पत्र बिके जबकि बीडीसी के 15 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 117 नामांकन पत्र बिके। दोहरीघाट ब्लाक प्रधान पद के 30 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बीडीसी के 10 और सदस्य पद के 96परचों सहित कुल 136 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के 15, बीडीसी के 18 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 40 परचों सहित कुल 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के 12, बीडीसी के 09 परचों की बिक्री हुई जबकि सदस्य के लिए 47 नामांकन पत्र बिके, यहां कुल 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।कोपागंज ब्लाक पर प्रधान पद के 13, बीडीसी पद के आठ और सदस्य पद के लिए 63 परचों सहित कुल 84 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घोसी ब्लाक पर प्रधान पद नौ नामांकन जबकि बीडीसी पद के आठ और सदस्य पद के लिए 14 परचे बिके यहां कुल 31परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के छह परचे और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 24 परचे बिके जबकि बीडीसी के लिए 11 परचे बिके।यहां कुल 41परचों की बिक्री हुई। बड़रांव ब्लाक पर प्रधान पद के आठ परचे और बीडीसी के छह परचे और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 35 नामांकन पत्र बिके।इस ब्लाक पर तीनों पदों के लिए कुल 49 परचों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जिले में प्रधान पद के 127 , बीडीसी 112और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 471 सहित कुल 710 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed