फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP meeting focuses on election strategy; review of booth committees conducted

Mau News: बसपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ कमेटियों की समीक्षा

Fri, 30 Oct 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
BSP meeting focuses on election strategy; review of booth committees conducted
घोसी तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी की बैठक सेक्टर अध्यक्ष रामप्यारे की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बूथ कमेटियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी राजविजय और संतोष अंबेडकर ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं बसपा प्रत्याशी अजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा। जिला कोषाध्यक्ष मुहम्मद फैज आलम ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष आलोक रंजन ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार, अच्छेलाल यादव, रामप्यारे चौहान, रामप्यारे, रुकेश कुमार और दीपक कुमार उर्फ दीपू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed