फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health check-ups for 445 animals at the animal health fair

Mau News: पशु आरोग्य मेले में 445 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 30 Oct 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health check-ups for 445 animals at the animal health fair
पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सालय धरहरा-भातकोल की ओर से बृहस्पतिवार को मोहउद्दीनपुर मड़हा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने गौपूजन कर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले में 225 बड़े और 220 छोटे समेत कुल 445 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। मुख्य अतिथि ने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने की अपील की। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह ने मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना, नंदिनी और मिनी नंदिनी योजना, बकरी पालन तथा पशुधन बीमा की जानकारी दी। बांझपन चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने खुरपका-मुंहपका, गलाघोंटू, लंपी और बकरियों में पीपीआर जैसी बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के बारे में बताया। उन्होंने पशुओं के नियमित टीकाकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश यादव ने की और संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट श्यामसुंदर सोनकर, पशुधन प्रसार अधिकारी आनंद पांडेय और सुभाष यादव समेत विभागीय कर्मचारी व पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed