{"_id":"6ae3973d27f8a1ccc4043e64","slug":"targets-for-improving-learning-will-be-set-every-month-in-council-run-schools-mau-news-c-295-1-mau1001-154257-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए हर माह सुधार के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों में संकुल स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित होंगी। इनमें शिक्षक अपने अच्छे कार्यों, नए प्रयोगों, पढ़ाने के तरीकों और सामुदायिक सहयोग के अनुभव साझा करेंगे। साथ ही अगले माह के लिए पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य तय करेंगे।
जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.28 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की ओर से इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत स्कूल समय में संकुल स्तर पर मासिक बैठकें होंगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बैठकें अलग-अलग आयोजित की जाएंगी।
बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता बढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं में केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी हर माह कम से कम एक बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर ने बताया कि संकुल स्तर पर बैठकें कराई जाएंगी। शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।