फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Total 20 thousand 275 nomination papers sold on nine blocks

नौ ब्लाकों पर बिके कुल 20 हजार 275 नामांकन पत्र

Fri, 16 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Total 20 thousand 275 nomination papers sold on nine blocks
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन पत्रों की बिक्री के क्रम में 31 मार्च से शुु्क्रवार तक जिले के सभी नौ ब्लाकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 20275 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर तीनों पदों के लिए सर्वाधिक 2647 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर केवल प्रधान पद के सर्वाधिक 1011 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों में फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर सर्वाधिक 2647 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां प्रधान पद के 950 नामांकन पत्र बिके जबकि बीडीसी के 787और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 935 नामांकन पत्र बिके। दोहरीघाट ब्लाक प्रधान पद के 850 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बीडीसी के 730 और सदस्य पद के 690 परचों सहित कुल 2270 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के 984, बीडीसी के 562 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 712 परचों सहित कुल 2258 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के सर्वाधिक 1011 नामांकन पत्र, बीडीसी के 563 परचों की बिक्री हुई जबकि सदस्य के लिए 850 नामांकन पत्र बिके, यहां कुल 2424 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कोपागंज ब्लाक पर प्रधान पद के 858, बीडीसी पद के 592 और सदस्य पद के लिए 769 परचों सहित कुल 2219 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घोसी ब्लाक पर प्रधान पद के 635 नामांकन जबकि बीडीसी पद के 600 और सदस्य पद के लिए 865 परचे बिके यहां कुल 2100परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के 623 परचे और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 445 परचे बिके जबकि बीडीसी के लिए 696 परचे बिके।यहां कुल 1764 परचों की बिक्री हुई। बड़रांव ब्लाक पर प्रधान पद के 725 परचे और बीडीसी के 662 परचे और ग्राम पंचायत सदसय पद के 765 नामांकन पत्र बिके।इस ब्लाक पर तीनों पदों के लिए कुल 2152 परचों की बिक्री हुई। रतनपुरा ब्लाक पर प्रधान पद के 924 बीडीसी पद के 585 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 2441 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जिले में प्रधान पद के 7660 नामांकन , बीडीसी 6320 नामांकन और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 7543 सहित कुल 20 हजार 275 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed