फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Total 174 nomination papers of all posts canceled

सभी पदों के कुल 174 नामांकनपत्र निरस्त

Tue, 20 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Total 174 nomination papers of all posts canceled
कलेक्ट्रेट पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल हुए नामांकन फार्म की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : MAU
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। जांच के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के सात नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। यहां कुल 650 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए थे। इनमें से सात के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नये नियुक्त किए गए रिटर्निंग अफसर जितेंद्र कुमार सिंह( अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग)निरस्त परचों वाले प्रत्याशियों के नाम नइीं बता सके। जबकि कंट्रोल रूम भी उनके नाम बताने में असमर्थता जता दिया। जबकि प्रधान पद के 27प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। जबकि बीडीसी के 128 परचे निरस्त किए गए। निरस्त किए गए परचों में जाति प्रमाण पत्र में त्रुटियां और कम आयु होना रहा। रतनपुरा ब्लाक में एक भी परचा निरस्त नहीं हुुआ। यहां प्रधान पद के 770 , बीडीसी के 412 और सदस्य पद के 1110 परचे पाए गए। दोहरीघाट ब्लाक में बीडीसी प्रत्याशी भैंसा खरग गांव के बीडीसी प्रत्याशी का परचा निरस्त हो गया । जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के आठ परचे निरस्त कर दिए गए। यहां प्रधान के 741 बीडीसी के 661 और सदस्य पद के 720 परचे वैध पाए गए। बड़रावं ब्लाक में प्रधान और बीडीसी के सभी परचे वैध पाए गए। यहां केवल ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 40 परचे अवैध घोषित हो गए। यहां प्रधान पद के 651 , बीडीसी के 567 और सदस्य पद के 964 प्रत्याशियों के परचे वैध पाए गए। रतनपुरा ब्लाक में सभी पदों के परचे वैध पाए गए। यहां प्रधान पद के 770, बीडीसी के 412 , सदस्य पद के 1110 परचे वैध मिले।
विज्ञापन

फतेहपुर मण्डाव ब्लाक पर नामांकन पत्र जांच में प्रधान पद के कुल 715 में तीन और बीडीसी के 717 में से चार और सदस्य के 914 में से चार पर्चे निरस्त किए गए।इनमें जाति प्रमाण पत्र सही नही होने व कुछ प्रत्याशियों की आयु पूर्ण नहीं थी और कुछ की जमानत राशि पूर्ण नही थी।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के 51 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 522 पर्चे दाखिल किये गये थे जिसमें 513 वैध पाए गए जबकि 9 पर्चे अवैध घोषित किए गए। बीडीसी के 387 पर्चो की जांच में 382 वैध घोषित हुए जबकि 5 पर्चो को अवैध घोषित किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य के 717 पर्चों में 710 पर्चे वैध घोषित हुए जबकि 7 पर्चे को अवैध घोषित किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी ब्लाक में नामांकन पत्रों के जांच के बाद बीड़ीसी के 475 नामांकन में से एक को गलत प्रस्तावक के चलते निरस्त कर दिया गया।वहीं सदस्य पद हेतु 710में से 9 परचों को जाति प्रमाण के अभाव में निरस्त किया गया।प्रधान पद के सभी 635 नामांकन सही पाये गये। रानीपुर ब्लाक में प्रधान पद के चार, बीडीसी पद के एक औा सदस्य पदके 15 परचे अवैध घोषित कर दिए गए। मुहम्मद बाद गोहना ब्लाक में प्रधान पद के छह, बीडीसी पांच और सदस्य पद के 45 परचे अवैध घोषित कर दिए गए। इस प्रकमार प्रधान पद के कुल 27 , बीडीसी पद के कुल 19 और सदरू पद के 128 परचे अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed