{"_id":"61a25fdb9618ca70617e5ada","slug":"today-uptet-will-be-held-at-73-centers-mau-news-vns6248527165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 73 केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 73 केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में रविवार को होने वाली यूपी टीईटी 2021 की चल रही तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। टीईटी परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा एक पर्यवेक्षक तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें बनाए गए कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी। साथ ही तीन सचल दस्ता की तैनाती की गई है। दोनों पालियों की परीक्षा में 56,567 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले में रविवार को यूपीटीईटी की पहली पाली में प्राथमिक वर्ग के लिए 31567 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जबकि, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए 25 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुबह 10 से 12:30 बजे तक पहली पाली जबकि दूसरी पाली शाम को 2:30 से 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता चक्रमण कर परीक्षा की निगरानी करते रहेंगे। यूपीटीईटी परीक्षा की आनलाइन मानीटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें कंट्रोल रूम बनाया गया है।
परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा मूल प्रमाण पत्र
मऊ। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट, लेटेस्ट फोटो वाली आईडी प्रूफ की मूल कॉपी, प्रशिक्षण योग्यता का ओरिजिनल सर्टिफिकेट या किसी सेमेस्टर की मूल अंकपत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। अगर ओरिजिनल मार्कशीट या सर्टिफिकेट नहीं है, तो उसकी कॉपी सक्षम अधिकारी या संस्थान के प्राचार्य से प्रमाणित करवा कर साथ ले जाएं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट या किसी अन्य कर्मचारी को भी मोबाइल, टैबलेट या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।