Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Today, idols of the Goddess will be installed in the pandals with due ritual and ceremony.

Mau News: आज विधि विधान से पंडालों में स्थापित होंगी देवी मूर्तियां

Sat, 07 Nov 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today, idols of the Goddess will be installed in the pandals with due ritual and ceremony.
मुहम्मदाबाद गोहना में श्री लक्ष्मी पूजा को लेकर बनाया जा रहा पंडाल।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना। पूरे पूर्वांचल में प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मुहम्मदाबाद गोहना की लक्ष्मी पूजा की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दीपावली रविवार को है, लेकिन कस्बा में अभी से उत्सव का माहौल बन गया है। रोड लाइट, झालर, तोरण द्वार और भव्य पंडालों के निर्माण में कारीगर देर रात तक जुटे हुए हैं। आयोजक अपने-अपने पंडाल को सबसे सुंदर और आकर्षक बनाने की होड़ में लगे हैं। शनिवार रात विधि विधान और पूजन-अर्चन के साथ पंडालों में मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां सरस्वती और देवी के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके बाद दो दिन तक पूरा कस्बा उत्सव में डूबा रहेगा। मुहम्मदाबाद गोहना का यह पर्व सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि कस्बे की पहचान है।
विज्ञापन

केवल मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में ही कुल 181 स्थानों पर पंडाल सजाकर मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। दीपावली की रात मूर्ति स्थापना के बाद अगले दो दिन तक कस्बे की गलियां, चौराहे और बाजार श्रद्धालुओं से भरे रहते हैं।
विज्ञापन



दीपावली और लक्ष्मी पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी है। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और खुफिया तंत्र के माध्यम से अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।-जितेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed