{"_id":"998c8c1ea670d49c5a07726309b0cc45","slug":"to-honor-brightened-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब के लिए चमकाया स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब के लिए चमकाया स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के लिए अमूमन ढुलमुल व्यवस्थ्ाा और लापरवाही के बीच होने वाली सुबह सोमवार को कुछ अलग सी रही। एसडीजीएम पीएन राय के आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर बाहर से लेकर भीतर तक की व्यवस्थ्ाा चकाचक रही।
रेलवे स्टेशन का सोमवार को एसडीजीएम पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई सहित अन्य कार्यों को सुदृढ् करने का निर्देश दिया। वे गोरखपुर से कार द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। सोमवार को रेलवे स्टेशन वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर के पीएन राय के निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन काफी चकचका रहा। अमूमन रेलवे परिसर हमेशा बाइक स्टैंड बना रहता है। लेकिन सोमवार को यहां का नजारा काफी बदला सा नजर आया।
विज्ञापन
मऊ रेलवे स्टेशन को टर्मिनल की घोषणा के बाद लगातार यहां पर कई निर्माण कार्य किए जा रहा हैं। जिसमें प्रगति के मद्देनजर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक पीएन राय लगातार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हैं। सोमवार को उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अच्छी तरह से साफ सफाई न होने पर निराशा जताई।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेलवे अपनी स्वच्छता के बदौलत पूरी दुनिया में जाना जाता है। ऐसे में सफाई अच्छी तरह से करवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पूछताछ काउंटर, शौचालय, डारमेट्री, फूड स्टाल, अनारक्षित टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की, प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइड पर हो रहे निर्माण का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीजीएम पीएन राय ने कहा कि जल्द की मऊ रेलवे स्टेशन माडल स्टेशन बनेगा। गोरखपुर और वाराणसी के मध्य होने के चलते मऊ रेलवे स्टेशन काफी अहम हो जाता है। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सभी अधिकारी मौजूद रहे।