फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Timetable released for elections to panchayat, urban body

पंचायत, नगरीय निकाय के चुनाव के लिए समयसारिणी जारी

Wed, 02 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Timetable released for elections to panchayat, urban body
मऊ। पंचायत चुनाव के दौरान कई गांवों में सदस्यों के रिक्त पद के साथ कोविड से मरे निर्वाचित प्रधानों से रिक्त हुए स्थानों पर दुबारा चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह बंसल ने चुनाव की समय सारिणी जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में पंचायत एवं नगरीय निकाय की मतगणना के पश्चात कतिपय पदों पर कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त न होने अथवा अन्य किसी भी कारण से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई है। स्थान, पद रिक्त हो गए है जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों को छोड़कर समयसारिणी जारी की गई है। नामांकन छह जून 2021 को पूर्वांह्न आठ बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा छह जून 2021 को पूर्वांहन आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारी वापस लेने का सात जून 2021 को पूर्वांह्न आठबजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। प्रतीक आवंटन सात जून 2021 को अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। मतदान 12 जून 2021 को पूर्वांह्न सात बजे से अपराहन छह बजे तक होगा। मतगणना 14 जून 2021 को पूर्वांह्न आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उक्त निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। सावर्जनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed