फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thunderstorms, rain havoc

आंधी-तूफान, बारिश ने ढाया कहर

Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms, rain havoc
भूकंप से लोग अभी उबर ही नहीं पाए थे कि मंगलवार को आए आंधी-तूफान और बारिश ने सबको हिला कर रख दिया।
विज्ञापन



 जिले में मंगलवार को आए तूफान और बरसात में जहां एक बारजा गिरने से महिला की मौत हो गई वहीं  हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द ग्राम पंचायत के चितनरायन पुरवे में एक व्यक्ति को भागते वक्त भैंस ने कुचल दिया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हाे गई।


विभिन्न स्थानों पर कटरैन एवं खपरैल गिरने से पांच लोग घायल हो गए। वज्रपात से भी दो जानवरों की मौत हो गई। प्रशासन दैवी आपदा का आकलन करने में जुट गया है।
विज्ञापन



रतनपुरा संवाददाता के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के छिछोर  ग्राम पंचायत के चिनारा पुरवे में मंगलवार को भयंकर आंधी और बारिश मेें शशिकांत चौहान का बारजा धराशायी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें शशिकांत चौहान की पत्नी धर्मशिला(28) गंभीर रूप से घायल गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर तहसीलदार और थानाध्यक्ष भी पहुंचे। इसी क्रम में आंधी से अइलख गांव निवासी विनोद का कटरैन गिर गया।


 इसकी चपेट में आने से उसकी पत्नी चंद्रमुखी घायल हो गई। नसीराबाद कला गांव निवासी तेजू राजभर का कच्चा मकान गिर गया। इसकी चपेट में आने से उसकी पत्नी सोनी देवी घायल हो गई।


कोपागंज थाना क्षेत्र के भांवरकोल गांव में नलकूप का कटरैन गिरने से तीरती देवी पत्नी कंगल राम घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।


उधर कस्बा में दयाशंकर चौरसिया के अहाते की भी चहारदीवारी गिर गई। मधुबन संवाददाता के अनुसार मर्यादपुर गांव निवासी शमसुद्दीन के घर के समीप एक 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। नेवादा गोपालपुर में बिजेंद्र का नलकूप का कटरैन धराशायी हो गया।


इसमें दबकर दुबारी निवासी हरिश्चंद्र शर्मा एवं बिजेंद्र गुप्ता दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बखरियां गांव में सुरेंद्र यादव का कटरैन गिर गया। दुबारी संवाददाता के अनुसार नेवादा गोपालपुर निवासी उमकेश तिवारी का दो मंजिला अर्धनिर्मित दीवार भहराकर गिर गई जब कि नीचे का मकान भी क्रैक हो गया।


परसिया जयरामगिरी निवासी बीरबल यादव की दो भैंस सिवान में चर रही थी। इसी बीच तूफान आने से बिजली गिरी जिसमें दो भैंसें मर गईं। उधर, रतनपुरा के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द ग्राम पंचायत के चितनरायन पुरवे में गुलाब राजभर पुत्र देवसी की आंधी तूफान में भागते समय भैंस के कुचलने से मौत हो गई।


बताया जाता है कि सिवान में यह भैंस चरा रहा था। आंधी में इसकी भैंस इधर उधर भागने लगी। भैंसों को वह खदेड़कर घर की ओर ले जाना चाहता था लेकिन इस प्रयास में भैंस ने उसे कुचल दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आंधी तूफान शांत होने के बाद परिवार के सदस्यों को खोजने पर पशुपालक का शव मिला।



 इसके शरीर पर कुचलने के निशान थे। परिवार के सदस्यों ने मृतक को घर लाया।  उधर बिलौझा गांव में टीनशेड गिरने से राजीव पुत्र पारस गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed