फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three youths died in three road accidents

Mau News: तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three youths died in three road accidents
जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज, बलिया मोड़ और रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट पुलिया के पास हुए आठ घंटे में तीन जगह हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

जान गंवाने वालों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शहर के औरंगाबाद दिहवा निवासी सतीश सोनकर (32) पुत्र चिरौंजी बलिया मोड़ कृषि मंडी में सब्जी व्यापारी था। शनिवार की सुबह वह बाइक से सब्जी मंडी की ओर निकला था। बलिया मोड़ के पास सामने से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश सोनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की रात 11 बजे देवरिया जिले के मदनपुर निवासी मुकेश सोनकर (33) की मौत हो गई। मृतक के पिता के अनुसार मुकेश भीटी में ही जूस की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ सलाहाबाद स्थित एक दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक और उसके पीछे एक अन्य युवक सड़क के दूसरी ओर जा गिरे जबकि मुकेश सड़क के बीचो बीच आ गिरा। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक के पहिया के नीचे उसका सिर आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था।
रानीपुर : थाना क्षेत्र के खुरहट पुलिया के पास शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे कार व बाइक में आमने सामने टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरया रघुनाथपुर निवासी शैलेष सिंह उर्फ गोलू (27) पुत्र घबडू शुक्रवार की रात अपने गांव के युवक अनिल (30), श्याम सुंदर (17) साथ मजदूरी करके बाइक पर सवार होकर खुरहट की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसबीच गाजीपुर निवासी शाहरुख हैदर जो कि अपने चाचा सिराजुद्दीन को लेकर कार से लखनऊ से वापस लौट रहे थे। दोनों के वाहनों में खुरहट पुलिया के पास टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जहां चिकित्सकों ने सतीश सिंह उर्फ गोलू सिंह की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं शनिवार की सुबह 6 बजे अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed