फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three years after marriage, she was thrown out of the house after giving triple talaq, FIR against six

Mau News: निकाह के तीन साल बाद तीन तलाक देकर घर से निकाला, छह के विरुद्ध प्राथमिकी

Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three years after marriage, she was thrown out of the house after giving triple talaq, FIR against six
- गोरखपुर के बड़हलगंज थाना के काली चौरा की रहनेवाले हैं आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। स्थानीय कोतवाली के मदापुर समसपुर मुहल्ला निवासी शाहीन फातिमा की तहरीर पर तीन तलाक के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने पति सहित छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि निकाह के तीन साल बाद कम दहेज लाने का आरोप लगाकर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शाहीन फातिमा का निकाह 21 अगस्त 2022 को गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के काली चौरा निवासी साहिल से हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते रहे। चार अक्तूबर को पति साहिल ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए तीन तलाक दे दिया। जब वह इसका विरोध की तो ससुर महबूब, सास सायरा खातून, ननद हीना खातून, देवर सुहेल देव, जेठ फिरोज और गोलू के सहयोग से पति ने घर से निकाल दिया। तब से वो मायके में रह रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed