{"_id":"b9684b56b449a2f2240dcfe78724f5bd","slug":"three-people-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की जान गई
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे। घोसी कोतवाली क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से विधवा की मौत हो गई, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जैंगवा मोड़ के पास मुहम्मदाबाद गोहना मऊ मार्ग पर गुरुवार की रात लगभग 11 बजे एक ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक और उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के स्ठियांव गंाव निवासी बद्री राम (52) आजमगढ़ जिले के ही जहानांगंज थाना क्षेत्र के सिंहीं गंाव निवासी टेंपो चालक राम दरश (40)
विज्ञापन
के साथ मुहम्मबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैंगवा मोड़ पर बालू गिराकर बैक कर रहा ट्रक टेंपो पर चढ़ गया। दुर्घटना में टेंपो चालक रामदरश
और बद्री राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर, घोसी संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गंाव की निवासी प्रभावती (45) दूध बेचकर अपने पांच बच्चों का पालन पोषण करती थी।
रोजाना की भंाति शुक्रवार की सुबह वह दूध लेकर गंाव के बाहर सड़क पर पहुंची ही थी कि नदवासराय घोसी मार्ग पर तेज गति से आए एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में प्रभावती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभावती की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास नदवासराय घोसी मार्ग जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे कोतवाल कृपा शंकर पाठक ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। उसके बेटे शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।