{"_id":"608d87f08ebc3edd4717b1dd","slug":"three-passengers-injured-one-killed-by-dial-112-vehicle-rash-mau-news-vns5876057153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 112 के वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 112 के वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन घायल, एक की मौत
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के तड़ियाव गांव में विवाद की सूचना पर जा रही डायल 112 की गाड़ी शुक्रवार की रात बेकाबू होकर दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। पुलिस वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तड़ियाव गांव में शुक्रवार की रात 12 बजे विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 पर सवार होकर पुलिसकर्मी तड़ियांव जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वाहन भदसा मानवपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के चक्कर में डायल 112 वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े दो बाइकों पर सवार चार लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ में से टकरा गया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक और दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोपागंज थाने की पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। उधर डाक्टरों ने घायलों की स्थित गंभीर होते देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना में मृत युवक अभिमन्यु (20) पुत्र रमेश सहित उसके घायल साथी एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
अभिमन्यु घोसी कोतवाली के निधियांव गांव का निवासी था। घायल अंशु (18), नरसिंह (19), अजय (20) की हालत गंभीर है। सभी घायल मृतक एक ही गांव के निवासी है। इसके अलावा डायल 112 वाहन में सवार और घायल एसआई अगम सिंह (50), चालक हरेंद्र (26) बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी सभी घायलों को सीएचस कोपागंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते डाक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने मृतक युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।