फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three of them trapped him in their talks, the fourth accused killed the farmer by hitting him with a pipe

Mau News: तीन ने बातों में फंसाया, चौथे आरोपी ने पाइप से वार कर ली थी किसान की जान

Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three of them trapped him in their talks, the fourth accused killed the farmer by hitting him with a pipe
मधुबन पुलिस द्वारा हत्या के मामले में पकड़े गए चार अ​भियुक्त।संवाद
मधुबन। थाना क्षेत्र के अहिरूपुर में आठ सितंबर को किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने 96 घंटे के भीतर कर लिया। बैरियाडीह पुल से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चारों किसान अमला यादव के पहचान के थे। वारदात के दिन पहले तीनों ने अमला को बातों में उलझाया तो चौथे आरोपी ने लोहे के पाइप से पीछे से वार कर अमला यादव की जान ले ली।
विज्ञापन

चार आरोेपियों को शुक्रवार की भोर में बैरियाडीह पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से हत्या में शामिल लोहे की पाइप भी बरामद कर ली।
आरोपियों ने बताया कि चारों ने पहले अमला यादव की रेकी की थी। उसकी पूरी दिनचर्या की जानकारी जुटाई थी। तीन आरोपियों ने बातों में उलझाया रखा इसबीच चौथे ने लोहे की पाइप से सिर पर हमला कर जान ले ली। हत्या 2022 में दर्ज मुकदमे के बाद उपजे विवाद में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन के एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बैरियाडीह पुल के पास दीप (33), राजकुमार (30), राजेंद्र (62) और कमलेश (60) निवासी अहिरूपुर को गिरफ्तार किया। बताया कि आठ सितंबर को गांव के अमला यादव की हत्या के आरोप चारों ने अपनी संलीप्तता स्वीकार की।

बताया कि राजकुमार से अमला की जमीन को लेकर विवाद था। 2020 में इस मामले में दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि अमला के बेटे ने राजकुमार पर एक अलग केस दर्ज कराया, जिसका मामला अब भी कोर्ट में है। इसको लेकर राजकुमार और मृतक के बीच रंजिश थी।

मधुबन पुलिस द्वारा हत्या के मामले में पकड़े गए चार अभियुक्त।संवाद

मधुबन पुलिस द्वारा हत्या के मामले में पकड़े गए चार अभियुक्त।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed