फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three of the civil court, 50 infected patients including bank workers again

दीवानी कचहरी के तीन, बैंककर्मी सहित फिर मिले 50 संक्रमित मरीज

Wed, 09 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three of the civil court, 50 infected patients including bank workers again
मऊ। इस माह भी जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में 50 नए संक्रमित मिले। जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या 1868 हो गई। इसमें से 1444 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 18 की मौत के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 417 है। बुधवार को मिले संक्रमितों में कृषि अनुसंधान केंद्र कुसमौर से 11 के साथ तीन दीवानी कचहरी के कर्मचारी, दो बैंककर्मियों के अलावा जिला अस्पताल के एक चिकित्सक सहित तीन कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार को एंटीजन से 35 और आरटीपीसीआर में 15 लोग संक्रमित मिले। बताया संक्रमित मरीजों में परदहा ब्लाक के बहरीपुर गांव में छह, दीवानी कचहरी के तीन, एचडीएफसी बैंक के दो कर्मचारी, मदापुरसमसपुर से एक, कमालुद्दीन पुर से एक, निजामुद्दीनपुरा से एक, भोपतपुर से एक, महुआमोड़ से एक, कृषि अनुसंधान केंद्र कुसमौर से 11, भदसामानोपुर से 4 , घिचौरा से एक, रणवीरपुर से एक, परदहां मिल से एक, पिरूआ रानीपुर से एक, खटिकटोला दोहरीघाट से एक, बिलासपुर से दो, जिला चिकित्सालय से तीन, रतनपुरा से 3, ब्रम्हस्थान सहादतपुरा से एक, बीएसएनएल से एक कर्मचारी, लुदुही से एक और भवरेपुर से एक कुल 50 लोग बुधवार को पाजिटिव मिले हैं। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1868 हो गई है।
विज्ञापन

65 हजार 350 संदिग्धों की हो चुकी है जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि बीते मंगलवार को 501 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जबकि एंटीजन से 1205 लोगों की जांच हुई। उन्होंने बताया कि अब तक 37965 लोगों की जांच एंटीजन से की गई है। जिसमें 985 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 29880 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर से लेकर जांच को भेजा गया है। इसमें 26202 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed