{"_id":"614b5e0c8ebc3efb8b270212","slug":"three-kidnappers-of-ex-pradhan-arrested-in-light-encounter-two-absconding-mau-news-vns6131182179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के तीन अपहर्ता हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार ,दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के तीन अपहर्ता हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार ,दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दरौधा माधवपुर गांव के पूर्व प्रधान राम शब्द सिंह पटेल को कुचाई गांव के पास बुधवार की सुबह लगभग छह बजे सफेद बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने अपहृत कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें लेकर गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के टड़वा टप्पा गांव स्थित एक नलकूप पर गए। बदमाशों ने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने का प्रयास किया। लेकिन मौका पाकर पूर्व प्रधान भागकर पास के धनबाउर गांव पहुंचे और एक व्यक्ति से मोबाइल मांगकर अपने बेटे को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिरैयाकोट थाने के जसड़ा के पास मुठभेड़ में तीनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम आजमगढ़ जनपद के जहानागंज रामपुर निवासी राहुल राम पुत्र राम दरश, गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर टड़वा टप्पा निवासी खरविंद कुमार उर्फ अमित पुत्र टिल्ठू और अमित चौहान पुत्र नंदलाल बताया। राहुल मूल रूप से आजमगढ़ के जहानागंज के रामपुर गांव का निवासी है और टड़वा टप्पा अपने ननिहाल में रहता है। जबकि घटना के मुख्य सूत्रधार मधुबन थाना क्षेत्र निवासी लकी और गुलसन फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो पर बदमाशों ने बाइक का नंबर लगा रखा था। फरार चल रहे आरोपियों ने ही पूर्व प्रधान के अपहरण के लिए तीनों बदमाशों को एक-एक लाख रुपए देने की बात की थी। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने देर शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन
दरौधा माधवपुर निवासी राम शब्द पटेल 10 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भट्ठे का भी संचालन किया है। वहीं कुचाई गांव के पास बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाते हैं। सुबह लगभग छह बजे पूर्व प्रधान घर से बाइक से अपनी दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह घोसी मधुबन मार्ग पर पहुंचे तो सफेद रंग की बोलेरो से आए बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया। बदमाशों ने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया था। जिससे वह बेसुध हो गए। लेकिन इंजेक्शन सही तरीके से ना लगने के कारण वह थोड़ी ही देर में होश में आ गए।
बदमाश उन्हें लेकर टड़वा टप्पा गांव पहुंचकर एक नलकूप के पास रुककर वाहन से कुछ दूरी पर बात करने लगे। इस बीच मौका पाकर वह धनबाउर दलित बस्ती में भाग गए। जहां से उन्होंने एक व्यक्ति से मोबाइल मांगकर अपने बेटे को फोन घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पूर्व प्रधान के बेटे ने एसपी को फोन किया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना के आठ घंटे के भीतर तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस टीम में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, चिरैयाकोट, रानीपुर और एसओजी टीम शामिल रही। इसी दौरान जसड़ा के पास बाइक से आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोका। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागना चाहा। लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे पीड़ित ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी का धन्यवाद किया और सुरक्षा के लिए असलहा का लाइसेंस देने की मांग की।