फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three hundred tons of coal seized by Umesh Singh, accused and close to Mukhtar in Manna Singh murder case

मन्ना सिंह हत्याकांड में आरोपी और मुख्तार के करीबी उमेश सिंह का तीन सौ टन कोयला जब्त

Fri, 30 Oct 2020 07:01 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Three hundred tons of coal seized by Umesh Singh, accused and close to Mukhtar in Manna Singh murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर।

मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी और मन्ना सिंह हत्याकांड में विधायक के साथ आरोपी बने त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह का कोयला पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्तशुदा कोयले की कीमत करीब 25.50 लाख है। इससे पूर्व पुलिस ने इंदारा स्थित उनके कोल डीपो को जब्त कर सीज किया था। 

विज्ञापन


एसपी सुशील घुले ने बताया कि अबतक की कार्रवाईयों में उमेश की करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस डीएम के आदेश पर सीज कर जब्त कर चुकी है। सदर तहसील और कोपागंज थाने के इंदारा रेलवे स्टेशन के पास उमेश सिंह का करीब 25 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का कोयला पड़ा था जिसे पुलिस ने शुक्रवार को जब्त किया। 

विज्ञापन

कोयला जब्त करने का आदेश जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने धारा 14ए के तहत दिया था। एसपी ने बताया कि ठेकेदार अजय उर्फ मन्ना सिंह की हत्या बीते 29 अगस्त 2009 को गाजीपुर तिराहे पर की गई थी। इसमें विधायक मुख्तार अंसारी के साथ त्रिदेव कंस्ट्रक्शन और कोल डिपो के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह नामजद किए गए थे। 

उमेश मूलरुप से सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव के निवासी है। इंदारा में उनके नाम से गिराया गया करीब 300 टन कोयले को पुलिस ने जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश पर शुक्रवार को जब्त किया। इसकी कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये है। इससे पूर्व 23 अक्तूबर को पुलिस ने सीओ नगर नरेश कुमार के नेतृत्व में इंदारा में मौजूद उनके कोल डिपो को जब्त कर सीज किया था जिसकी कीमत करीब 10 लाख 36 हजार 200 है। 

उमेश की जब्त हो चुकी है 6 करोड़ 67 लाख की संपत्तिः एसपी

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मुख्तार के करीबी और माफिया उमेश सिंह की करीब छह करोड़ 67 लाख 36 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति अबतक धारा 14ए के तहत डीएम के आदेश पर पुलिस जब्त कर चुकी है। इसमें जमीन की कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये है, यह जमीन 3400 वर्ग मीटर की है। इस जमीन पर शॉपिंग माल और दो कॉपलेक्स बने हैं।

इसी क्रम में एक करोड़ रूपये मूल्य के आठ वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा इंदारा के अदरी मौजा में मौजूद करीब 17 लाख 36 हजार रुपये कीमत का निर्मित मकान शामिल है। एसपी ने बताया कि उमेश की संपत्ति की जांच विभिन्न जांच एजेंसियां भी कर रही है।

विज्ञापन

चार महीनों में मुख्तार के करीबियों की जब्त की गई है 21 करोड़ की संपत्ति

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि बीते चार माह के अंदर मुख्तार और उसके गिरोह से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने का काम पुलिस कर रही है। इस दौरान पुलिस ने संचालित विभिन्न गिरोहों को चिन्ह्ति कर उनका चालान किया। साथ ही 14ए के तहत करीब 21 करोड़ 80 लाख 36 हजार मूल्य की चल और अचल संपत्ति को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed