फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three hours after being bitten by a snake, the boy told his mother that he had died

Mau News: सांप के डसने के तीन घंटे बाद बालक ने मां को बताया, मौत

Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Three hours after being bitten by a snake, the boy told his mother that he had died
स्थानीय विकास खंड के दतौड़ा ग्राम पंचायत के खोहिया पूरवे में बुधवार की शाम को नौ वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के करीब तीन घंटे बाद उसे परिजन को जानकारी दी। परिजन उसे गाजीपुर के अमवा के सत्ती माई के पास ले गए। पुजारी के मना करने के बाद बालक का जनपद के इंदारा के मिशनरी अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया गया। बालक की मौत से घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मु़ताबिक बुधवार को विकास खंड के दतौड़ा ग्राम पंचायत के खोहिया पूरवे निवासी नौ साल का बालक नारद पुत्र राम आशीष राजभर सुबह 11 बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ बकरी चराने गया था। इस दौरान वह नहर में मछली पकड़ने चला गया। मछली पकड़ते समय सांप ने डस लिया। खेलने कूदने के बाद दोपहर दो बजे घर जाकर के सो गया। सोने के बाद जब उसकी नींद टूटी तो उसने अपनी मां को सर्पदंश की बात बताई। तब तक उसे बेहोशी आने लगी। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में गाजीपुर स्थित अमवां के सती स्थान ले गए। जहां पर पुजारी ने हाथ खड़े कर दिए। कुछ लोगों ने उसे फातिमा अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परंतु से वे लोग इंदारा मिशनरी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नारद राजभर दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed