फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three Friends Died in Road Accident Following Collision Between Bolero and Bike in Mau

मऊ में भीषण हादसा: एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, अस्पताल में खाना पहुंचाकर लौट रहे थे तीनों दोस्त

Fri, 10 Apr 2026 09:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 10 Apr 2026 09:59 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना उस वक्त हुई जब तीन दोस्त अस्पताल में खाना पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Three Friends Died in Road Accident Following Collision Between Bolero and Bike in Mau
मृतकों की फाइल फोटो व दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) बृहस्पतिवार की रात घोसी स्थित निजी अस्पताल में दोस्त को खाना पहुंचाने गए थे। दोस्त की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती थी। 
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से 20 मीटर दूर जा गिरे बाइक सवार 
तीनों एक ही बाइक से खाना पहुंचाकर घर लौट रहे थे। अभी जामडीह के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सहित 20 मीटर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: 'भाजपा विधायक ने मेरे पिता को मारा, अब मुझे मरवाने आया है', व्यापारी के बेटे ने लगाया आरोप

तीनों युवतों ती मौत से गांव में पसरा मातम
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो को सीज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed