फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three found infected including judicial officer

न्यायिक अधिकारी सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three found infected including judicial officer
मऊ। दीवानी कचहरी में कार्यरत एक न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर और ग्राम न्यायालय के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई. इसको देखते हुए हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिला जज शंकरलाल ने 16 और 17 अप्रैल को दीवानी कचहरी तथा ग्राम न्यायालय मधुबन में अवकाश घोषित किया है। कचहरी सोमवार 19 अप्रैल को खुलेगी।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को दीवानी न्यायालय बंद रहेगा। इस दौरान न्यायालय परिसर में संक्रमण का प्रभाव समाप्त करने तथा सघन सैनिटाइजेशन कराने के लिए अधिशासी अभियंता नगर पालिका को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के बंद रहने के दौरान रिमांड संबंधी कार्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या उनके लिंक ऑफिसर नामित न्यायिक अधिकारीगण की ओर से संपन्न किया जाएगा। बताया कि जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया गया है कि उक्त दिवस में न्यायालय भवन परिसर एवं जजेज आवास की साफ-सफाई एवं विसंक्रमित कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया है। निर्देशित किया गया है कि पीठासीन अधिकारी 16 और 17 अप्रैल के नियत वादों में सामान्य तिथि नियत कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed