फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three fishermen honored for better fish products

बेहतर मत्स्य उत्पाद के लिए तीन मत्स्य पालकों को किया सम्मानित

Sun, 22 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three fishermen honored for better fish products
मऊ। शनिवार को विश्व मत्स्यकी दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन विभाग मऊ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका कम्यूनिटी हाल मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक मत्स्य सर्वेश वर्मा और संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या मे जनपद के मत्स्य पालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीन किसानों को केसीसी प्रदान की गई। वहीं मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र मे बेहतर कार्य के लिए तीन मत्स्य पालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतर उत्पादन के लिए कोपागंज ब्लाक के लैरोदोनवार गांव निवासी ह्रदय नारायण सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के फरीदपुर गांव निवासी शेषनाथ यादव को द्वितीय पुरस्कार और फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के बालचंद निषाद को तृतीय पुरस्कार मिला। तीनों लोगों को उपनिदेशक मत्स्य सर्वेश वर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संतोष कुमार चौबे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान कोपागंज ब्लाक के सेंदुराईच गांव निवासी दिनेश राजभर ,परदहां ब्लॉक के रणवीर पुर गांव निवासी अरुण कुमार तथा कोपागंज ब्लाक के इटौरा डोरीपुर गांव निवासिनी पुष्पा देवी को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के शैलेंद्र प्रताप सिंह, हार्टिकल्चर के सुभाष कुमार, मत्स्य निरीक्षक दिनेश गुप्ता, प्रधान सहायक सहायक विपिन कुमार सिंह और इरशाद अहमद, कनिष्ठ लिपिक श्यामा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed