फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three female teachers found absent in two schools, salary stopped

दो विद्यालयों में तीन महिला शिक्षक मिलीं अनुपस्थित, वेतन रोका

Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three female teachers found absent in two schools, salary stopped
मऊ। सरकार की तरफ से फरमान जारी करने के बाद भी शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एक साथ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम के नेतृत्व में 85 परिषदीय विद्यालयों में एक साथ जांच अभियान शुरू किया गया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने घोसी ब्लाक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो महिला शिक्षक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने गायब मिलीं शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए फरमान जारी किया गया है। लेकिन शिक्षक विद्यालय आने के बजाय निजी कार्यों में व्यस्त हो जा रहे हैं। अभिभावकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने चेकिंग अभियान शुरू करने के लिए प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने 85 विद्यालयों में एक साथ निरीक्षण किया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मझवारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षामित्र प्रमिला अनुपस्थित मिलीं। एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय कसारा का औचक निरीक्षण में सहायक अध्यापिका अंजू सिंह लगातार दो दिन से गायब मिलीं। बीएसए ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। जबकि अनुपस्थित शिक्षिका जामवंती देवी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक मिले अनुपस्थित
बीईओ ने बस्ती रामपुर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
मधुबन। रामपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सहित पांच सहायक अध्यापक नदारद मिले। बीईओ ने इनका वेतन रोकते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव, सहायक अध्यापक सुषमा गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, शिखा गुप्ता एवं माया रानी शामिल हैें। इस कार्रवाई से खंड शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव स्थित परिषदीय विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed