फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three earthen houses became grounded due to rain

बारिश के चलते जमींदोज हो गए तीन मिट्टी के मकान

Sat, 01 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three earthen houses became grounded due to rain
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गाँव में बारिश से गिरा मकान। अमर उजाला - फोटो : MAU
कोपागंज/वलीदपुर (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के दो ग्राम सभाओं में शनिवार की तड़के सुबह क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते दो रिहायसी कच्चा मकान गिर गया है। घर वालों के सुबह खेतों में काम करने निकले होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ। कच्चा मकान गिरने से उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया। उधर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चकसहजा गांव में एएक व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के ग्राम सभा अन्नू पार निवासी सुरेश और ग्राम सभा चौबेपुर निवासी रामबचन राजभर का मकान हो रही लगातार बारिश के चलते शनिवार की तड़के सुबह करीब साढ़े चार वजे भरभरा कर गिर गया । इस दौरान परिवार के सदस्य बाहर होने के चलते कोई घायल नही हुआ। मकान गिरने से मकान में रखा घर गृहस्थी का चावल गेंहू कपड़ा चारपाई सहित अन्य सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन

उधर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चकसहजा गांव में शुक्रवार को दोपहर मे एक कच्चा मकान धाराशायी हो गया। मकान गिरने से घर में रखा हजारो रूपये का सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत यही रही कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिस की वजह से चकसहजा गांव निवासी रामपाल का कच्चा मकान धाराशायी हो गया। इस घटना में एक बकरी, लैपटॉप, पंखा, साइकल, कुर्सी, चावल गेहूं, बक्सा आदि अन्य गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया । पीड़ित ने हादसे की जानकारी लेखपाल तथा राजस्व विभाग को दे दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed