{"_id":"5cffdef9bdec22076c4eee99","slug":"three-dead-including-trader-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में व्यापारी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में व्यापारी समेत तीन की मौत
Tue, 11 Jun 2019 10:33 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुए अलग अलग सड़क हादसों व्यापारी समेत तीन की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के घोसी मार्ग स्थित तमसा नदी पुल के निकट 25 फुट गहरी खाईं में सोमवार रात लगभग 9 बजे एक बेकाबू स्कार्पियो गिर गई। घटना में स्कार्पियो चला रहा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आजमगढ़ स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 स्थित बलिया मोड़ पर मंगलवार की दोपहर में एक प्राइवेट बस चालक ने सड़क किनारे खड़े 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरुहा चट्टी के पास सोमवार की देर रात 11 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपचार के लिए दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले आ रही थी। जिसमें एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।
बता दें कि आजमगढ़ जिले के महराजगंज निवासी काली प्रसाद जायसवाल 56 पुत्र पन्ना जायसवाल अपनी स्कार्पियो कार से तगादा करने मुुहम्मदाबाद गोहना आए हुए थे। सोमवार की शाम अपने घर वापस महाराजगंज लौट रहे थे। घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल के निकट स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लगभग 25 फुट नीचे खाई में लेकर चली गई। जिससे उनको गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दिया। घायल व्यापारी को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। घरायल को आजमगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां 12 बजे रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात मौके पर पहुंचे परिजन ने रोते बिलखते शव को लेकर महाराजगंज चले गए।
इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर बलिया मोड़ के पास युवक को टक्कर मारने के बाद आरोपी बस चालक ने वाहन सहित भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस घेराबंदी के चलते सफल नहीं हो सका। पुलिस ने अज्ञात मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ बस को जब्त करने के साथ चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
उधर बरुहा चट्टी के पास आज्ञात वाहन की टक्कर के बाद युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक अमरनाथ यादव 27 पुत्र पूर्णवासी यादव सरायलखंसी थाना क्षेत्र के दर्पनारायणपुर गांव का निवासी था। वह अपने रिश्तेदार गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र गांई मठिया गांव निवासी चंदीश यादव 39 पुत्र पुरुषोत्तम यादव के साथ सोमवार की रात में किसी काम से घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरुआं गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी वह बरूआं चट्टी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए भेजवाया जिसमें अस्पताल जाते समय अमरनाथ यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक चंदीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इसी तरह मधुबन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । तीनो घायलो को 108 न0 एम्बुलेंस कि सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया।रामपुर चांदपुर निवासी रहमतुल्लाह पुत्र अब्दुल सोमवार की देर शाम मधुबन से वाईक द्वारा अपने गाँव जा रहे थे कि ज्यो ही बेलौली चट्टी के समीप पहुचे थे विपरीत दिशा से आ रहे बलिया जनपद के महाराजवा निवासी नवीन की वाईक से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई । जिसमें दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए । तो वही कस्बा मर्यादपुर में अनियंत्रित वाईक के पलटने से ढिलई फिरोजपुर निवासी आतिफ पुत्र इस्लाम गम्भीर रूप से घायल हो गया । तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया।जहां रहमतुल्लाह की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।