फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three criminals arrested an encounter in mau police liquor recovered pistols and cartridges found

Mau News: मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, 16 पेटी शराब बरामद, तीन तमंचा व कारतूस भी मिले; दर्ज हैं कई केस

Wed, 12 Jun 2024 04:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:09 PM IST
सार

Mau News: पूछताछ के दौरान तीनों ने जनपद सहित आस-पास होने वाली कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। तीनों अभियुक्तों पर पर मऊ में 18, गाजीपुर में 18 और आजमगढ़ में तीन मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान कर दिया।

विज्ञापन
Three criminals arrested an encounter in mau police liquor recovered pistols and cartridges found
अपराधियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान तीन अन्तर्जनपदीय शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस के साथ देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान किया।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में महेश सिंह अत्री ने बताया कि तीनों पर जनपद के साथ आजमगढ़ और गाजीपुर में भी अनेक मुकदमा दर्ज है। पुलिस इनकी तलाशी पिछले कई दिनों से कर रही थी।
विज्ञापन


बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना धर्मेन्द्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर तीन दिन पूर्व देशी शराब के ठेके व जन सेवा केंद्र में चोरी करने वाले पिकअप से चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस टीम ने चिरैयाकोट मुहममदाबाद गोहना मार्ग पर आकर भैसहां मोड़ के पास पिकअप को रोका, लेकिन रोड सकरा होने के कारण पिकअप को नहीं मोड़ पाया। इसी बीच पुलिस टीम ने पिकअप को घेर लिया। तीनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।


गिरफ्तार अभियुक्त में प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, अभिषेक कुमार पुत्र बेचन राम निवासी हड़ौरा थाना तरवां जनपद आजमगढ, राकेश पुत्र हरिश्चन्द राम निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल हैं।

तीनों के पास तीन तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, 16 पेटी देशी शराब, दो बैट्री, एक लैपटाप, दो डीवीआर, एक पंखा, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप वाहन, दो मोटर साइकिल, दो लोहे की राड, 2000 रुपया नगद बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed