फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three associates of Mafia Mukhtar marked land mafia

Mau News: माफिया मुख्तार के तीन सहयोगी भूमाफिया चिह्नित

Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three associates of Mafia Mukhtar marked land mafia
मऊ। पुलिस प्रशासन ने बहस्पतिवार को माफिया मुख्तार अंसारी के तीन सहयोगियों को भू माफिया चिह्नित किया है। तीनों पर 26 मुकदमे हैं। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस 191 के सहयोगी उमेश सिंह, राजेश कुमार सिंह निवासी अहिलाद थाना सरायलखंसी के साथ गणेश दत्त मिश्रा निवासी श्रीराम कालोनी रौजा रजदेपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को जनपद स्तर पर भू-माफिया चिह्नित किया गया है। तीनों शातिर अपराधी है। सरकारी जमीन पर कब्जा करना व अपराध के जरिये माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह को सहयोग करना इनका मुख्य काम है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी शहर कोतवाली तथा दक्षिणटोला की आख्या तथा क्षेत्राधिकारी नगर की संस्तुति पर यह कार्रवाई की है।
---
दो पर नौ-नौ और एक पर आठ मुकदमे
मऊ। भू माफिया उमेश सिंह पर सरायलंखसी थाने में पांच, शहर कोतवाली में दो तथा आजमगढ़ जिले के तरवां थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। राजेश सिंह पर सरायलंखसी थाने में चार, दक्षिण टोला थाने में तीन और आजमगढ़ के तरवा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। गणेश दत्त पर दक्षिण टोला थाने में एक, शहर कोतवाली में चार और गाजीपुर जिले के कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed