फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three animals die at Manikpur cowshed; negligence alleged.

Mau News: मानिकपुर गोशाला में तीन पशुओं की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three animals die at Manikpur cowshed; negligence alleged.
घोसी तहसील क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव स्थित अस्थायी गोशाला में बुधवार को तीन गोवंशों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गोशाला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृत पशु खुले में पड़े सड़ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला के केयरटेकर रामप्यारे प्रजापति से पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला और गुमराह करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सूचना पर खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव को कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मृत पशुओं को गड्ढा खोदकर दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रंगनाथ यादव और रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि गोशाला में निर्धारित क्षमता से अधिक पशु रखे गए हैं। इससे उनके रख-रखाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई पशुओं के कानों में पहचान चिह्न भी नहीं लगाए गए हैं।

ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी न होने और केयरटेकर द्वारा उचित देखभाल न किए जाने की शिकायत की। उनका कहना है कि पशुओं को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराने के बजाय केवल सूखा भूसा दिया जाता है।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर तीन छोटे मृत पशुओं को दफन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed