फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three and a half million people will be vaccinated in the third phase

लीड की खबर शुरु हुआ तीसरे टीकाकरण की तैयारी, साढे तीन लाख लोगों को लगेगा टीका

Tue, 16 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three and a half million people will be vaccinated in the third phase
मऊ। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे चरण में पचास वर्ष की उम्र वाले आम लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। तीसरे चरण में मार्च में टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए साढ़े तीन लाख लोग चिह्नित किए गए हैं। लाभार्थियों का पंजीकरण करने के लिए टीकाकरण केंद्रों का चयन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फरवरी के अंत तक लोगों को मोबाइल एप के जरिये पंजीकरण कराने की सुविधा दी जा सकती है।
विज्ञापन

पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान अबतक नौ हजार 8 सौ 47 लोगों ने टीक लगवाया है जबकि टीकाकरण के लिए 15 हजार 737 लोग चिह्नित थे। पहले चरण में 8161 स्वास्थ्यकर्मियों तथा दूसरे चरण में 7576 फ्रंट वर्करों को टीका लगना था। 12 फरवरी तक पहले और दूसरे चरण को मिलाकर छह दौर में 9 हजार 847 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मार्च से शुरू होने वाले तीसरे चरण में 50 वर्ष की आयु वालों और बीमार को लगाया जाएगा। तीसरे चरण में साढ़े तीन लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी है, इसके लिए पात्र लोगों का मोबाइल एप पर पंजीकरण कराने की कवायद की जा रही है। टीकाकरण कराने के इच्छुक लोगों को एप पर फोटो युक्त पहचान पत्र अपलोड करना होगा। साथ ही उम्र का प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। इसमें आधार कार्ड भी मान्य होगा। बीमार व्यक्ति को बीमारी के प्रमाण पत्र के साथ ही इलाज का भी पूरा ब्यौरा देना होगा। टीकाकरण के पहले सभी प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव के अनुसार मार्च के दूसरे सप्ताह से तीसरे चरण की शुरुआत हो सकती है। जिले में पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित और 50 साल से अधिक आयु वालों की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। इन्हें तीसरे चरण में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed