फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three accused including husband accused of murdering woman

महिला की हत्या के आरोप में पति सहित तीन पर मुकदमा

Thu, 29 Oct 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three accused including husband accused of murdering woman
मधुबन। थाना क्षेत्र के आदमपुर में बीते बुधवार को संदिग्ध हाल में मृत मिली महिला की मां ने अपने दामाद सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्जा कराया है। मृतका की मां से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

तहरीर में हलधरपुर थाना के बेलौझा निवासी सबिता यादव ने बताया कि उसकी पुत्री ममता को उसके पति देवेंद्र यादव और उसके परिजनों ने गला दबाकर मार डाला। हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। बताया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2016 में मधुबन थाना क्षेत्र के आदमपुर दरगाह निवासी देवेंद्र यादव के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर पति देवेंद्र के साथ भाई जितेंद्र और सास शांती देवी हमेशा ममता को प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसे मारते-पीटते थे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर तीनों ने बुधवार को दोपहर ममता की गला दबा कर हत्या करने के उपरांत मामले को गुमराह करने के लिए साड़ी का फंदा बना कर पंखे के हुक में टांग दिए। पुलिस मृतका कीमां से मिली तहरीर के आधार पर उक्त तीनों ससुराल जनों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed