फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three accused arrested for auto theft

वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for auto theft
रानीपुर पुलिस, स्वाट टीम ने बाइक चोरी के तीन आरोपी पकड़े। - फोटो : mau
 स्वाट टीम और रानीपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम बबुआपुर मोड़ बस्ती के पास से बाइक सवार तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें अलग अलग स्थानों से बरामद कीं। बाइक चोरों को एसपी सुरेंद्र बहादुर ने रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने  पेश किया।
विज्ञापन


 एसपी ने बताया कि इन बाइक चोरों का नेटवर्क कई जिलों में वाहन चोर गिरोहों से हैं। यह अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चुरा कर फर्जी कागजात तैयार करते हैं और इन्हें सस्ते दामों में बेचते हैं। स्वाट टीम प्रभारी एके सिंह को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाइक सवार तीन बदमाश बबुआपुर मोड़ से गुजरने वाले हैं। टीम ने बताए गए स्थान के आसपास नाकेबंदी कर ली। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आते                दिखे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रोका और बाइक के कागजात मांगे। लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ                      की तो पता चला कि बाइक चोरी की है।  चोरों ने बताया कि इनके अतिरिक्त कई और मोटरसाइकिलें भी अलग अलग स्थानों पर छुपा कर रखी हैं। एसपी ने दावा किया कि पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग     अलग स्थानों पर छिपाकर कर रखी गई चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में इस्माइल पुत्र इकराम रानीपुर थाने के ब्राह्मणपुरा गांव जबकि पालू कुमार उर्फ रोशन पुत्र विरेन्द्र कुमार मिर्जापुर गांव का निवासी है। इनके अलावा तीसरा युवक पिंटू राजभर पुत्र राजेन्द्र घोड़ाडीह गांव का निवासी है।

पुलिस ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपयों का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed