फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of people remained troubled all night due to power cut

Mau News: बिजली कटौती से रात भर परेशान रहे हजारों लोग

Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people remained troubled all night due to power cut
मऊ। नगर पालिका परिषद के वार्ड-5 सहादतपुर मुहल्ले के हजारों लोग शुक्रवार रातभर बिजली कटौती से परेशान रहे। शनिवार सुबह पहुंचे अधिकारियों ने बिजली की सप्लाई चालू कराई। सहादतपुरा में ट्रांसफार्मर रखने के लिए नगर पालिका ने बिजली निगम को जमीन दी है, वहां चबूतरा भी बनकर तैयार है। लेकिन निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से आज तक ट्रांसफार्मर चबूतरे पर नहीं रखा जा सका है। बीते पांच सालों से ट्रॉली पर रखकर बिजली सप्लाई की जा रही है। शुक्रवार देर रात ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब हो गया। जिससे मुहल्ले के दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। इंवर्टर जवाब दे गया। लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति की जमीन में ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखी है उसी के द्वारा कुछ गड़बड़ी से आपूर्ति बाधित हुई। सूचना पाकर शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी पांडेय, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, बिजली निगम के एसडीओ जेई पहुंचे। सप्लाई चालू कराई। आम चुनाव के बाद स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों को जमीन के मालिक ने कागजात दिखाए। इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, मंत्री अमरेश कुमार सिंह, सुभाषचंद्र यादव, विपुल सिंह, विजय शंकर, बृजेश चौधरी, योगेंद्र प्रजापति, अभिषेक सिंह, रामप्रकाश सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट से जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed