फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of goods including computers stolen from Panchayat Bhawan

पंचायत भवन से कंप्यूटर समेत हजारों के सामान चोरी

Wed, 14 Sep 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods including computers stolen from Panchayat Bhawan
रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडूसरा गांव में पंचायत भवन में चोरी बाद मेज पर बिखरा पड़ा सामान।संवाद - फोटो : MAU
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंडुसरा गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर मंगलवार की देर रात चारों ने वहां रखे कंप्यूटर सहित कई सामान चुरा लिए और फरार हो गए। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन का ताला टूटा देखकर प्रधान को सूचना दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई।प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय में लगा कप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी, इन्वर्टर, कैमरा, डीवीआर तथा काउंटर में रखे 11 हजार रुपये चोर मंगलवार की रात उठा ले गए। चोरों ने कार्यालय में लगी मेज, कुर्सी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण पंचायत कार्यालय की तरफ से निकले तो उन्होंने कार्यालय पर लगा ताला टूटा देखकर सूचना दी। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश प्रभाकर ने मौका मुआयना किया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। बढुआ गोदाम : सरायलखंसी थाना के रकौली गांव में पशुआश्रय पर लगा सबमर्सेबुल कुछ लोग उठा ले गए। साथ ही चहारदीवारी भी क्षतिग्र्रस्त कर दी। प्रधान ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधान सुनिता यादव ने बताया कि रकौली गांव में पशुआश्रय का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की गांव के ही कुछ युवकों ने पशु आश्रय कि निर्माणाधीन चारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी और आश्रय स्थल पर लगे सबमर्सेबुल को चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed