फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands head to head bowed saint

संत शिरोमणि के लिए झुके हजारों शीश

Mon, 22 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Thousands head to head bowed saint
संत शिरोमणि रविदास की जयंती सोमवार को पूरे जिले में आस्था के साथ मनाई गई। उनके दरबार में हजारों लोगों ने श्रद्धा के साथ्ा शीश नवाया। शहर के शीतलाधाम, मुंशीपुरा और निजामुद्दीनपुरा मुहल्लों से रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गईं। पूरे शहर में शोभायात्रा और जुलूस में भक्त शबद कीर्तन करते हुए चले। इस अवसर पर रविदास के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन



मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास से नवज्योगित जागरण समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। जो रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होते हुए आजमगढ़ तिराहा मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, चौक, संस्कृत पाठशाला और सदर चौक बाल निकेतन से जीवनराम इंटर कालेज तक पहुंची। इस यात्रा में सौरभ सिंह, आदित्य कुमार गौतम, अखिलेश कुमार, विजय कुमार, रविशंकर, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन



उधर शीतला धाम के पास से भक्तों ने झांकी निकाली। संत रविदास के जयकारों के साथ भक्त उनके चमत्कारों और उनके कर्म के सिद्घांतों को अपनाने का संदेश दे रहे थे। शोभायात्रा के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। नवजागरण अंबेडकर समिति मऊ के तत्वाधान में भीटी अंबेडकर चौक पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर नवजागरण अंबेडकर समिति के जिलाध्यक्ष श्रीमती ऊषा भारती ने कहा कि गुरु रविदास एक महान शिरोमणि थे, उनकी सोच थी कि दुनिया में शांति, मानवता, समानता कायम रहे। किसी भी मानव में भेद-भाव न रहे। एक धर्म का इंसान दूसरे धर्म का आदर करे।


इसके पूर्व भीटी अंबेडकर चौक से सैकड़ों की संख्या में भक्त मोटरसाइकल से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बालनिकेतन फाटक होते हुए सदर चौक मिर्जाहादीपुरा, हकीकतपुर के रास्ते सहरोज व बलिया मोड़ होते हुए पुन: भीटी आकर लोगों को संत शिरोमणि भक्त गुरु रविदास के उपदेशों को जागृत किया। इस अवसर पर शेषनाथ रावत, राजेश कुमार एडवोकेट, मारकंडेय राव ने संबोधित किया।


इस सभा की अध्यक्षता श्रीमती ऊषा भारती व संचालन सुभाष चंद्र ने किया। कोपागंज संवाददाता के अनुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती क्षेत्र में पूरे धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान ढोल नगाड़ों पर भजन कीर्तन गाते हुए श्रद्घालुुुओं ने उनका गुणगान किया। जुलूस निकाला,  तलवार व लाठी के करतब दिखाए। क्षेत्र के डांडी स्थित अंबेडकर पार्क में मेले का आयोजन किया गया था।



 इसे लेकर जगह जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। क्षेत्र के कोपा कोहना स्थित अंबेडकर स्कूल से ग्रामीणों ने संत रविदास जी का  जुलूस निकालकर कोपागंज चौक, भरत मिलाप, थाना सहित पूरे नगर का भ्रमण करते  हुए अंबेडकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान तलवारबाजी व लाठी का करतब दिखाकर लोगों का मन मोहा। वहीं, नवयुवक डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं डांडी स्थित अंबेडकर पार्क में इस अवसर पर मेला का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed