फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousand acres of crop on the verge of destruction

नष्ट होने के कगार पर हजार एकड़ फसल

Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thousand acres of crop on the verge of destruction
दोहरीघाट (मऊ)। घाघरा नदी का जल स्तर घटने के साथ ही नदी के किनारे स्थित तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है। बंधों और भारत माता मंदिर के पीछे के दीवारों पर अब भी नदी की तेज लहरें टकरा रही हैं। नदी के बैकरोलिंग करने से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। तटवर्ती इलाकों की जलमग्न हजारों एकड़ फसल नष्ट होने के कगार पर है। मंगलवार को घाघरा के जलस्तर में पांच सेमी की कमी दर्ज की गई। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से नदी पांच सेमी ऊपर बह रही है,जिससे ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को घाघरा का जलस्तर 70 मीटर रहा।घाघरा के उतार चढ़ाव को देखकर लोग कभी भी जलस्तर में वृद्धि की चिंता सता रही है। घाघरा का जलस्तर घटने के बाद भी मुक्तिधाम शवदाह स्थल पर लहरे सीधे टकरा रही हैं।सुरक्षा में लगे बोल्डरों में दरारे भी पड़ने लगी है।वहींभारत माता मंदिर के पीछे नदी अभी भी बैकरोलिंग कर रही है,जिससे भारत माता मंदिर पर कटान का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही नगर के शाही मस्जिद,लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा मंदिर, दुर्गा मंदिर,खाकी बाबा की कुटी सहित अन्य ऐतिहासिक धरोहरों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। वहीं घाघरा नदी की तेज धारा में तटवर्ती इलाकों के खेती की जमीन नदी में विलीन हो रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर, पतनई गांव हजारों एकड़ फसल नष्ट होने के कगार पर है। जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती नवली, सरहरा, नईबाजार, चिऊटीडांड, रामपुर धनौली, बहादुरपुर, पतनई सहित आदि तटवर्ती इलाकों में उपजाऊ भूमि कटान के मुहाने पर आ गई है। सिंचाई विभाग कटान रोकने के लिए बोल्डर गिरा कर कटान रोकने का दावा रहा है। तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना था कि सिंचाई विभाग हर वर्ष कटान रोकने तथा धारा मोड़ने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी में बहाया जाता है।लेकिन कटान पीड़ितों को आज तक कटान समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed