{"_id":"6a19dd4d80c7d8b30b09e43e","slug":"those-who-kept-the-countrys-borders-safe-the-safety-of-their-families-is-the-top-priority-cm-mau-news-c-20-ali1005-1410735-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा, उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा, उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
विज्ञापन
मधुबन में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।संवा
- फोटो : ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मधुबन स्थित गांधी मैदान में परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद ताजोपुर स्थित ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल पहुंचे।
यहां उन्होंने अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों, भूतपूर्व सैनिकों और ग्रामीण जनता के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कहा कि जिन जांबाज सैनिकों ने अपनी जवानी देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित कर दी, उनके और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की सर्वोत्तम देखभाल राज्य सरकार का कर्तव्य है। यह अस्पताल इसी कर्तव्य और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब मऊ और पूरे पूर्वांचल के लोगों को सीटी स्कैन, डायलिसिस या वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं के लिए वाराणसी, लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब उनको जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में व्यावसायिकता से ऊपर सेवाभाव होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दवाओं की उपलब्धता में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मरीज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।