फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Those who contributed significantly to vaccination were honored

टीकाकरण में महत्वपूर्ण योगदान वालों का हुआ सम्मान

Tue, 24 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Those who contributed significantly to vaccination were honored
कोविड टीकाकरण में विशेष योगदान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर ? - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका के सभागार कक्ष में कोर ग्रुप और गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कम्युनिटी मोबिलाइजर कम्युनिटी एक्शन ग्रुप (समाज सेवक) के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने कहा कि वालंटियर ने कोविड-19 के रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्थानीय स्तर पर जनसमुदाय को जागरूक करने में समाज सेवकों की भूमिका बहुत ही श्रेष्ठ रही है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नारायण दुबे ने कहा कि कोरोना काल में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेषकर घोसी कोपागंज परदहा और रानीपुर में महत्वपूर्ण कम्युनिटी मोबिलाइजर सीएससी मेंबर का भी योगदान रहा है। इस अवसर पर डॉ. बीके यादव जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. पदम जैन एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन, डॉक्टर वकील अली डिप्टी सीएमओ, मौलाना इफ्तिखार अहमद मदरसा शाही कटरा, कोर ग्रुप के डीएमसी शमशेर अली, सभी ब्लॉकों के मोबिलाइजेशन और कोऑर्डिनेटर कम्युनिटी एक्शन ग्रुप के सदस्य कम्युनिटी मोबिलाइजर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed