फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   This time in Muhammadabad Gohna, the record of winning by the maximum number of 26504 votes was made.

मुहम्मदाबाद गोहना में इस बार बना सबसे अधिक 26504 वोटों से जीत का बना रिकार्ड

Sat, 12 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
This time in Muhammadabad Gohna, the record of winning by the maximum number of 26504 votes was made.
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा में सपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार की जीत का अंतर अभी तक सबसे बड़ी जीत है। विगत आठ विधानसभा चुनावों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो 2017 में सबसे कम अंतर और 2022 में सबसे बड़े अंतर से जीत हुई है। इस चुनाव में 94,688 वोट पाकर जीतने वाले सपा प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार 26,549 मतों से चुनाव जीत कर सबसे बड़े अंतर का रिकॉर्ड बनाया है। 1989 से विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो उस चुनाव में बसपा प्रत्याशी फौजदार प्रसाद ने 2172 मतों से से जीत दर्ज कया था।
विज्ञापन

इसी प्रकार 1991 के चुनाव में भाजपा के श्रीराम सोनकर ने 4452 वोटों के अंतर से जीत हासिल किया। 1993 बसपा- सपा के संयुक्त प्रत्याशी फौजदार प्रसाद ने मौजूदा चुनाव से पहले 22, 001 मतों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज किया था। 1996 के चुनाव में भाजपा के श्रीराम सोनकर 2845 मतों के अंतर से ही जीत दर्ज कर सके थे। अगले 2002 में तो दिल के धड़कन बढाने वाला परिणाम आया। सपा प्रत्याशी बैजनाथ पासवान मात्र 929 वोटों से चुनाव जीत सके थे। इसी प्रकार 2007 में भी मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में कड़ा मुकाबला हुआ। बसपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार को 3562 मतों के अंतर से विधायक बनने का सौभाग्य मिला। 2012 के चुनाव में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर रही। इस बार जीतने वाले सपा के बैजनाथ पासवान 3139 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सके।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के इतिहास में सबसे कम वोटों से जीत का रिकॉर्ड 2017 में बना। इस बार भाजपा के श्रीराम सोनकर 538 के वोटों के अंतर से ही जीत दर्ज कर सके। 2022 का चुनाव मतों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस बार समाजवादी पार्टी के राजेंद्र कुमार ने 94,396 वोट पाकर 26,549 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed