फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   This time enjoy Rasgujhiya, Golden, Chocolate Gujhiya and Dry Fruits

Mau News: इस बार लीजिए रसगुझिया, गोल्डेन, चॉकलेटी गुझिया और ड्राई फ्रूट का मजा

Sat, 28 Feb 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
This time enjoy Rasgujhiya, Golden, Chocolate Gujhiya and Dry Fruits
नगर के सहादतपुरा ​स्थित एक मिठाई की दुकान पर गुझिया खरीदते लोग।संवाद - फोटो : 1
होली पर्व पर इस बार खाद्य सामग्री में अनेक प्रकार के नए आइटम देखने को मिल रहे हैं। जो सेहतमंद होने के साथ स्वादिष्ट भी है। शहर के प्रतिष्ठित दुकानों पर इस बार चॉकलेटी गुझिया और ड्राई फ्रूट की मांग खूब बढ़ी है।
विज्ञापन

इस बार होली पर 21 तरह की खास गुजिया बनाई गई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा गोल्डन गुजिया की हो रही है। इसकी कीमत सुनकर लोग चौंक रहे हैं। इस बार शुगर फ्री गुजिया को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर रसगुजिया, जिसमें ड्राई फ्रूट्स का फ्यूजन किया गया है। यह गुजिया शुगर फ्री है, जिन लोगों को डायबिटीज है वह भी इस बार होली पर शुगर फ्री गुजिया का का स्वाद चख सकते है। बाजार में केसर, सूखे मेवे, चाकलेट के स्वाद की गुझिया भी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइंड तेल से तैयार की गई प्लेन गुझिया की खरीदारी करने में ग्राहक रुचि कम दिखा रहे हैं। शहर की बड़ी मिठाई की दुकानों व होटलों पर सादी गुझिया स्पेशल, देशी घी की गुझिया, ड्राईफ्रूट गुझिया पसंद की जा रही है।
मिठाई दुकानदार दुर्गेश मद्धेशिया, प्रिंस गुप्ता ने बताया होली को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार तथा होटलों में गुझिया की खुशबू बढ़ने लगी है। शहर से लेकर तहसील मुख्यालयों के बाजारों में भी अलग अलग प्रकार की गुझिया ग्राहकों को लुभाने रही है।

गुझिया के साथ ही मूंगफली बर्फी, काजू कतली, मिल्क केक आदि मिठाइयों की मांग भी खूब है। बाजार में 400 से 800 रुपये प्रति किलो तक की गुझिया उपलब्ध है। गिफ्ट पैक में भी लोग मिठाई की जगह गुझिया ज्यादा पैक करा रहे हैं। स्पेशल गुझिया में चॉकलेट के स्वाद वाली गुझिया भी शामिल हैं।

गुझिया के दाम पर एक नजर

सादी गुझिया: 400 रुपये प्रति किलोग्राम

देशी घी की गुझिया: 800 रुपये प्रति किलोग्राम

ड्राईफ्रूट की गुझिया: 700 रुपये प्रति किलोग्राम

स्पेशल गुझिया (चाकलेट): 500 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed