फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   This is the road that the sewer does not know

ये सड़क है कि नाला , नहीं चलता पता

Mon, 29 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
This is the road that the sewer does not know
मऊ के रतनपुरा से सेमराजपुर से छिछोर गांव जाने वाली बदहाल सड़क। - फोटो : MAU
मऊ। रतनपुरा बाजार से भीमपुरा तक जाने वाला 23 किलोमीटर लंबा मार्ग जनपद की सीमा तक काफी बदहाल हो गया है। यूं तो यह सड़क बाहरपुर गांव की सीमा तक बदहाल हो गई है। लेकिन इस मार्ग पर स्थित बिलौंझा बाजार में तो सड़क का पता ही नहीं चलता। थोड़ी सी बरसात होने पर बाजार में सड़क चौड़े नाले का रूप ले लेती है। इस समय बरसात होने पर बाजार की हालत काफी खराब हो गई है। इससे बाजार के दुकानदारों का कारोबार भी चौपट हो रहा है। लोगों को इस बात की पीड़ा है कि जनप्रतिनिधियों ने कभी इस सड़क की मरम्मत के लिए रुचि ही नहीं ली।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग की ओर से रतनपुरा से भीमपुरा तक सड़क कई दशक पहले बनाई गई है। इसके बाद इस सड़क की मरम्मत कभी कराई ही नहीं गई। बिलौंझा बाजार में सड़क के किनारे नाली नहीं बनी है। दुकानों मकानों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता है। सड़क का पिच पूरी तरह उखड़ गया है, गिट्टियां बिखर गई हैं। गहरे गढ्ढे होने की वजह से सड़क नाली के रूप में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

इधर बरसात होने से सड़क के गढ्ढे में पानी भर गया है। यह नाले का रूप ले चुकी है। यह क्षेत्र पांच बार से निर्वाति होने वाले सदर विधायक मुख्तार अंसारी का है। जबकि पांच साल तक भाजपा सांसद रहे हरिनारायण राजभर का है। क्षेत्र के लोगों को मलाल है कि निर्वाचित होने के बावजूद जेल में रहने वाले विधायक ने तो कभी सुधि नहीं हीली। सत्ताधारी दल के सांसद हरिनारायण राजभर ने भी इस क्षेत्र की सड़क का जीर्णोद्धार की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के नरेंद्र सिंह, अरुणेश यादव, अनिल यादव, श्याम बिहारी मौर्य अजीत मौर्य, राजू गुप्ता, अमरजीत यादव तथा अमरनाथ का कहना है कि रतनपुरा से सेमराजपुर, तरवाडीह चौराहा (बिलौझा) मार्ग सड़क पर जलजमाव रहने तथा लिंक मार्गों के भी खस्ताहाल होने के कारण लोगों को बरसात में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

रतनपुरा के समाजसेवी निसार अहमद ने इस सड़क को ठीक कराने के लिए लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ट्वीट कर इस समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। पिछले छह माह से वे इस समस्या को लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं से गुहार लगा रहें हैं। इस बाबत अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर मरम्म्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed