फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves who entered the house through the roof blew away goods worth lakhs

छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves who entered the house through the roof blew away goods worth lakhs
मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग नेवादा गांव में बुधवार की रात चोर एक ग्रामीण के घर में छत के रास्ते से घुुुस गए और नकद समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग नेवादा गांव निवासी राजनरायन पुत्र हिरामन यादव ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह और उनके परिजन भोजन करने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात उसके घर से सटे शौचालय की छत पर सीढ़ी लगाकर रात में चोर घर में घुस आए। चोर एक कमरे में एक बक्से में रखा एक लाख पांच हजार रुपये तथा दूसरे बक्से में रखा करीब एक लाख मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह और उसके परिजन सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उधर चोरी की सूचना मिलने पर घोसी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed